Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कार मालिक ही निकला ड्राइवर का हत्यारोपी

कार मालिक ही निकला ड्राइवर का हत्यारोपी

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। ड्राइवर की हत्या का आरोपी कार मालिक ही निकला। बुधवार को पुलिस ने ड्राइवर की हत्या का खुलासा कर कार स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे एक लाख रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक लाख रुपये देने से इनकार करने पर ही ड्राइवर की हत्या की गई।
विज्ञापन

दस अक्तूबर की सुबह गुरुकुल कांगड़ी विवि के सामने नहर पटरी पर एक युवक का खून से लतपथ शव मिला था। मृतक के कपड़ों से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हरीश उर्फ सन्नी पुत्र महक सिंह निवासी अहलावलपुर माजरा थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई थी। इस संबंध में त्रिवेंद्र कुमार निवासी अहलवालपुर की ओर से कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया पुलिस की जांच के दौरान तथ्य सामने आया कि मृतक हरीश पांडेवाला ज्वालापुर में रहने वाले विक्रम सिंह की कार पर ड्राइवरी करता था। यह बात भी सामने आई कि उसका अपने मालिक के साथ पैसों के लेनदेन पर मनमुटाव चल रहा था। जांच मेें यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक आखिरी बार नौ अक्तूबर को विक्रम की बाइक पर देखा गया। परिस्थितियां ऐसी बनी कि शक की सुई विक्रम पर केंद्रित हो गई। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटा लेने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात विक्रम को सिंहद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विक्रम ने हरीश की हत्या तमंचे से किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी रख ली और नहीं दिए पैसेे
पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण कार की कीमत नहीं चुकाया जाना बना। हत्यारोपी के हवाले से पुलिस ने बताया कि विक्रम कार की लोन किस्त नहीं चुका पा रहा था। उसने हरीश के सामने कार बेचने की बात कही। पुलिस का कहना है कि हरीश ने विक्रम को एक लाख रुपये देने की बात कहकर कार अपने पास रख ली। पुलिस का कहना है कि हरीश ने विक्रम को एक लाख रुपये नहीं दिए। इसको लेकर नौ अक्तूबर को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। नौ अक्तूबर को ही विक्रम बहला-फुसलाकर हरीश को नहर पटरी पर ले आए और उसके सिर पर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed