{"_id":"12-51312","slug":"Haridwar-51312-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र मिशन में तीन पुलिस अफसरों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त राष्ट्र मिशन में तीन पुलिस अफसरों की नियुक्ति
Haridwar
Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की के एसपी देहात समेत तीन पुलिस अधिकारियों का संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक वर्ष की तैनाती के लिए चयन किया गया है। तीनों अधिकारी तीन नवंबर को साऊथ सुडान के लिए रवाना होंगे। संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनाती के लिए शासन स्तर से रुड़की एसपी देहात धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी इंटेलिजेंस नारायण सिंह नपच्याल तथा एसपी विजिलेंस रोशनलाल शर्मा का चयन किया गया है। तीनों अधिकारी साउथ सुडान में राष्ट्र मिशन के नागरिक पुलिस के रूप में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक साल तक तैनात रहेंगे। एसपी देहात धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि तीन नवंबर को वह साउथ सुडान के लिए रवाना होंगे। एसपी देहात ने बताया कि बुधवार को वह एसपी देहात पद से रिलीव भी हो चुके हैं।