{"_id":"45926","slug":"Haridwar-45926-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक ढंग से नहीं पढ़ाते रसायन प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक ढंग से नहीं पढ़ाते रसायन प्रवक्ता
Haridwar
Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रसायन प्रवक्ता पर कक्षा में ठीक ढंग से न पढ़ाने और प्रयोगात्मक परीक्षा में ज्यादा नंबर दिलाने के नाम पर उगाही करने के आरोपों पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धनौरी स्थित एक इंटर कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता के खिलाफ 12वीं के छात्रोें और अभिभावकों ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को शिकायत की थी कि प्रवक्ता कक्षा में अपने विषय को ठीक ढंग से नहीं पढ़ाते हैं। न ही कक्षा में पूरा समय देते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से 200-200 रुपये की वसूली की भी शिकायत की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड बोर्ड के सचिव डीके मथेला ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार भोज को पांच बिंदुओं पर जांच कर आख्या देने को कहा है। जांच के पहला बिदुं रसायन प्रवक्ता ने कितने दिन कक्षा ली। इस संबंध में छात्रोें से जानकारी जुटाई जानी है। पिछले पांच साल का रसायन विज्ञान का रिजल्ट। अभिभावकों और छात्रों से प्रवक्ता के संबंध में जानकारी लिया जाना। प्रयोगात्मक परीक्षा में रुपये लिए गए हैं या नहीं आदि बिदुंओं पर जांच रिपोर्ट मांगी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सिंह सैनी को कालेज में जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को कालेज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।