फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना जरूरी: सतपाल महाराज

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना जरूरी: सतपाल महाराज

Fri, 12 Apr 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना जरूरी:  सतपाल महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मानव उत्थान समिति के सद्भावना सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि आज राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रेम और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में एकता को मजबूत करना होगा। जब देश सुरक्षित होगा तभी हम एकजुट होकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। प्रत्येक देशवासी को देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा और हमें बाहरी स्वच्छता के साथ साथ आंतरिक स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
सद्भावना सम्मेलन शुक्रवार से प्रेमनगर आश्रम और ऋषिकुल के मैदान पर शुरू हो गया। सम्मेलन में देश के कई राज्यों से हजारों अनुयायी पहुंचे हैं। सद्भावना सम्मेलन के पहले दिन अनुयायियों को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि सभी महापुरुषों ने एकता और सद्भावना के माध्यम से मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। समाज में अध्यात्म ज्ञान का प्रचार प्रसार किया और अध्यात्म के संदेश से लोगों का हृदय परिवर्तन कर सद्भावना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने में कुछ बाधाएं तो आती है लेकिन निश्चयात्मक बुद्धि वाले मनुष्य विचलित नही होते है बल्कि वह अपने लक्ष्य के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह गुलदस्ते में अनेक प्रकार के फूल उसकी शोभा को बढ़ाते है, उसी तरह यह भारतवर्ष हमारे लिए एक सुंदर गुलदस्ते के समान है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर इस भारतरूपी गुलदस्ते की शोभा को बढ़ाएं। समारोह में अमृता रावत, विभु महाराज, सुयश महाराज सहित अनेक साधु संतों ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित लघु नाटक का मंचन भी किया गया। भजन गायकों ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन महात्मा हरिसंतोषानंद ने किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे महाराज
प्रेमनगर आश्रम के अधिष्ठाता और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड समेत देश के 13 राज्यों में रैलियां और जनसभाएं कर भाजपा के लिए वोट मांगे। अपनी इस यात्रा के दौरान सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डा. महेश शर्मा समेत कई नेताओं के साथ मंच साझा किया। आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के देशभर में भारी तादाद में अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed