फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   इस बार दो महीने चलेगा ज्येष्ठ मास

इस बार दो महीने चलेगा ज्येष्ठ मास

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
इस बार दो महीने चलेगा ज्येष्ठ मास

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिस प्रकार नववर्ष शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होता है, उसी प्रकार पुरुषोत्तम मास भी शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होता है। इस बार पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू होगा और 13 जून को समाप्त होगा। जहां तक दो महीने चलने वाले ज्येष्ठ मास का सवाल है, यह मास एक मई को शुरु होकर 28 जून तक चलने वाला है।
प्रत्येक संवत में बारह महीने पड़ते है। चौथे वर्ष जब पुरुषोत्तम मास आता है, तब एक महीना बढ़कर वर्ष के तेरह महीने हो जाता है। यह वर्ष भी अधिक मास का वर्ष है। प्रत्येक नवसंवत्सर शुक्ल पक्ष से शुरू होता है, उसी प्रकार अधिक मास में भी शुक्ल पक्ष पहले और कृष्ण पक्ष बाद में आते हैं। पुरुषोत्तम मास की विशेषता यह है कि यह मास संक्रांति विहीन है। गौरतलब है कि भगवान सूर्य नारायण प्रतिमास एक राशि में प्रवेश करते हैं। पुरुषोत्तम मास में कोई संक्रांति नहीं पड़ती। नतीजतन ज्येष्ठ मास लगने पर जो संक्रांति रहती है, पुरुषोत्तम मास में भी बनी रखेगी। वर्षों का यह प्राचीन गणित इस लिए भी सत्य है, चूंकि जिस वर्ष पुरुषोत्तम मास पडे़, उसी वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर का लीप ईयर होता है। लीप ईयर में फरवरी 29 दिनों की होती है। अंतर इतना है कि अंग्रेजी कैलेंडर में वर्ष का एक दिन बढ़ता है, जबकि देशी भारतीय कैलेंडर में पूरा एक महीना बढ़ जाता है। इस बढ़े महीने के कारण अधिक मास से पूर्व आने वाले पर्व जल्दी पड़ते है और अधिक मास के बाद के पर्व एक महीना विलंब से आते हैं। ज्येष्ठ का महीना बीतते ही पर्व एक महीना देर से आना शुरू हो जाएंगे। फिर अधिक मास का यह कैलेंडर उसी मुकाम पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास में देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों में भगवान विष्णु के निमित्त कार्यक्रम होते हैं। इनमें श्रीमद् भागवत कथाएं सबसे प्रमुख हैं। यही कारण है कि तीर्थ नगरी में वैशाख की कथाएं बहुत कम हो रही है। दर्जनों स्थानों पर पुरुषोत्तम मास में कथाओं का आयोजन किया जाएगा। धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं के महीन भर बने रहने केे देखते हुए धर्म क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। चूंकि इस महीने को भगवान विष्णु ने स्वयं अपना पुरुषोत्तम नाम दिया, अत: इस महीने विष्णु मंदिरों में भी खासी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed