फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरकी पैड़ी पर धड़ल्ले से बिक रही प्लास्टिक, बेखर अफसर

हरकी पैड़ी पर धड़ल्ले से बिक रही प्लास्टिक, बेखर अफसर

Tue, 13 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर धड़ल्ले से बिक रही प्लास्टिक, बेखर अफसर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एनजीटी ने गंगा किनारे पालिथीन के इस्तेमाल पर बेशक रोक लगा दी हो लेकिन हरकी पैड़ी पर एनजीटी की आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नगर निगम की ओर से फूल फरोशी का ठेका देने के बाद कारोबारी गंगा के किनारे ही पालिथीन बेच रहे हैं। प्लास्टिक केन, पन्नियां ठेके की दुकानों पर ही खुलेआम बेची जा रही है जिन्हेें रोकने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में नगर निगम के अफसर भी चुप्पी साधे बैठे हैं।
हरकी पैड़ी व इसके आसपास के इलाकों में जिन खोखों को ठेके की अनुमति प्रदान की गई है वहीं दुकानदार एनजीटी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहंी गंगा तटों पर अन्य लघु व्यापारी भी बड़े पैमाने पर पालिथीन पन्नियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानों पर खुलेआम एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम के अफसर स्वयं इसे बढावा दे रहे हैं। फूल , प्रसाद, पालिथीन में पैक करके ही दुकानदार श्रद्धालुओं को बेच रहे हैं। ऐसे में एनजीटी के आदेशों को दरकिनार करते हुए पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी हठधर्मिता अपनाते हुए नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। ठेके पर संचालित दुकान स्वामी पालिथीन खुले रूप से बेच रहे हैं। दूसरी ओर नगर आयुक्त नितिन भदौरिया का कहना है कि नगर निगम के स्तर पर समय- समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। तमाम व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed