फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   90 percent devastated wheat and mustard crop

90 प्रतिशत तबाह हो गई गेहूं एवं सरसों की फसल

Thu, 27 Feb 2020 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
90 percent devastated wheat and mustard crop
ओलावृष्टि और तेज बारिश से जमीन पर गिरी हुई गेहूं की फसल। - फोटो : HARIDWAR
मंगलवार रात तेज बारिश और ओले गिरने से पथरी क्षेत्र के करीब 20-25 गांवों में गेहूं, सरसों की 90 फीसदी फसल खराब हो गई। आम और दलहन की फसलों का भी बड़ा नुकसान हुआ है। आम के पेड़ों पर आया बोर और पत्ते भी झड़ गए। किसानों के साथ राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का आकलन किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि आपदा से फसलों के नुकसान के मुआवजे को रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

नुकसान का आलम तो इसी से समझा जा सकता है कि करीब आधे घंटे तक पानी के बजाय केवल ओले पड़े। बहादरपुर जट, कटारपुर, रानीमाजरा, चांदपुर, धनपुरा, फेरुपुर, बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, जियापोता, मिस्सरपुर, पंजनहेडी, किशनपुर, सराय, गाढ़ोवाली, जमालपुर, इब्राहिमपुर आदि गांवों में फसलों को भारी पहुंचा।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंचे कृषि अधिकारी डॉ. वीकेश कुमार यादव, एसडीएम कुश्म चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसलों में तो अनाज पड़ने की कोई संभावना तक नहीं है। मोटा ओला पड़ने से पेड़ों के तने टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विधायक के ज्ञापन पर कृषि मंत्री ने दिए आदेश
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के बदले किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने देहरादून पहुंचकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन दिया। विधायक ने उन्हें तबाह हुई फसलों के फोटो और वीडियो दिखाते हुए किसानों की पीड़ा बताई। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने को निर्देश दिए।
------------------
नुकसान होने पर किसानों ने मांगा मुआवजा
पथरी। किसानों ने मुख्यमंत्री से बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। गांव रानीमाजरा निवासी देशराज सैनी, मोहित सैनी, गांव बादशाहपुर निवासी सुशील चौहान, अशोक कुमार, धारीवाला निवासी ओमपाल, जगत सिंह, फेरुपुर निवासी गिरवर सिंह, मांगेराम सैनी, अंबूवाला के धर्मेद्र प्रधान, धनपुरा निवासी गालिब हसन, हुकम सिंह, चांदपुर निवासी नकली सिंह सैनी, अब्दुल सलाम, बहादरपुर जट निवासी बीर सिंह, सत्यवीर आदि किसानों का कहना है कि किसानों ने कर्ज लेकर खेतों में फसलें बोई थीं। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
फोटो
जामुन का पेड़ गिरने से रास्ता रहा बाधित
पथरी। गांव बादशाहपुर में मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात तेज हवा से जामुन का पेड़ गिर गया। बुधवार की सुबह लोगों ने पेड़ काट कर मार्ग से हटाया तो आवाजाही सुचारू हो सकी। अन्य कई स्थानों पर भी सड़क पर पेड़ गिरने से कई घंटे यातायात बाधित रहा।

------------
40 गांवों में बिजली आपूर्ति रही ठप
पथरी। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर से जुड़े करीब चालीस गांवों की बिजली मंगलवार की रात नौ बजे से गायब हो गई, जिससे लोग परेशान रहे। उनके इन्वर्टर तक जवाब दे गए। शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, भट्टीपुर, नसीरपुरकलां, नसीरपुर खुर्द, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ़, फुलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़ समेत कई स्थानों पर बिजली नहीं थी। ऊर्जा निगम के जेई सुमित त्यागी का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा के चलते बिजली के तार टूटे हैं। जल्द ठीक करने का भरोसा दिलाया।

पथरी क्षेत्र में फसलो का आकलन करते हएु तहसीलदार आशीष घिल्डियाल।

पथरी क्षेत्र में फसलो का आकलन करते हएु तहसीलदार आशीष घिल्डियाल।- फोटो : HARIDWAR

ओलावृष्टि से पथरी क्षेत्र में तबाह हुई सरसों की फसल।

ओलावृष्टि से पथरी क्षेत्र में तबाह हुई सरसों की फसल।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed