फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   9 unions protesting against BHEL management over demands

मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते उतरी 9 यूनियन

Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
9 unions protesting against BHEL management over demands
भेल में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
भेल हीप एवं सीएफएफपी भेल की 9 यूनियनों के पदाधिकारियों ने दोपहर में भेल प्रबंधिका के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे न मानने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन करते हुए हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधिका वैश्विक महामारी कोरोना की आड़ लेकर निरंतर मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे पर्क्स एवं एलाउंस, रात्रि पारी भत्ता महंगाई भत्ता, कैंटीन सब्सिडी, ट्रांसपोर्ट सब्सिडी, ईएल नकदीकरण आदि में कटौतियां करती जा रही है। इसको लेकर भेल के मजदूरों में काफी रोष उत्पन्न होता जा रहा है। इसका सीधा असर उत्पादन लक्ष्य पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ रहा है। उन्होंने भेल प्रबंधिका की ओर से कैंटीन एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी पर रोक लगाए जाने के आदेश को वापसी लेने की मांग की। बीएमएस हीप के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि पर्क्स/भत्तों में 50 प्रतिशत कटौती किया जाना वेतन समझौते का पूर्णत: उल्लंघन है। वेतन समझौते के अनुसार पूरा 31 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान किया जाए। इस मौके पर महामंत्री मोहित शर्मा, भेल कर्मचारी परिषद् के महामंत्री अमित चौहान, सीएफएफपी श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना, राकेश मालवीय, अरविंद कुमार, सुभाष पुरोहित, संदीप कुमार, राम कुमार, मोहित शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, अमित चौहान, विकास परेड़ा, अब्बास, आशीष सैनी, मेहर सिंह, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, जय शंकर, बलवीर सिंह रावत, प्रह्नलाद चौहान, महेंद्र बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed