फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चारधाम यात्रा को लेकर सरकार गंभीर नहीं: ब्रह्मचारी

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार गंभीर नहीं: ब्रह्मचारी

Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार गंभीर नहीं: ब्रह्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्रीजयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है। लेकिन, सरकार गंभीर नहीं दिख रही है।

स्वामी ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि हाईवे का कार्य अधर में लटका है। पुलों का निर्माण नहीं होने से पूरे शहर में भयंकर जाम की स्थिति है। पेयजल व्यवस्था बदहाल है। धर्मनगरी चारों धाम का प्रवेश द्वार है। लेकिन, शहर की बदहाल स्थिति राज्य सरकार की नाकामियों को दर्शा रही है। यात्रा शुरू होने से पूर्व शंकराचार्य चौक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए था। यात्रा शुरू होने वाली है। लेकिन, निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से चौक पर हर वक्त भीषण जाम की स्थिति रहती है। सड़कों पर गढ्ढे होने से दुघर्टनाएं हो रही हैं। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज और पंजाब प्रांत के भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी महादेव महाराज का कहना है कि 2021 में होने वाले महाकुंभ की कहीं भी कोई तैयारी देखने को नहीं मिल रही है। जबकि महाकुंभ शुरू होने में सालभर रह गया है। संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार को मेला कार्यों में तेजी लानी चाहिए। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने भीषण गर्मी में जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की मांग की है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed