फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   होटल, धर्मशालाओं पर कसां शिकजा

होटल, धर्मशालाओं पर कसां शिकजा

Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
होटल, धर्मशालाओं पर कसां शिकजा
हरिद्वार। टैक्स जमा नहीं करने वाले होटल और धर्मशाला संचालकों पर नगर निगम शिकंजा कस दिया है। निगम क्षेत्र में लगभग 526 होटल और 265 धर्मशालाएं पंजीकृत हैं। अब निगम केवल उन्हीं होटल और धर्मशालाओं के लाइसेंस नवीनीकरण करेगा, जिनका टैक्स जमा है।
विज्ञापन

होटल और धर्मशाला मालिकों को लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पहले वित्तीय वर्ष 2018-19 का टैक्स जमा कराकर उसकी रसीद (पावती) लाइसेंस जारी करने वाले विभाग में जमा करानी होगी। इसके बाद ही नगर निगम होटल व धर्मशाला संचालन का लाइसेंस देगा। नगर आयुक्त का यह आदेश पहले से जारी लाइसेंसधारियों पर भी लागू होगा। नगर निगम इस आदेश से पहले लगभग 55 होटल, धर्मशालाओं को बिना टैक्स जमा कराए ही लाइसेंस दे चुका था। अब उनसे टैक्स जमा कराने के लिए भागदौड़ की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग 526 होटल और लगभग 265 धर्मशालाएं पंजीकृत हैं। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे भी होटल व धर्मशालाएं हैं जो बिना लाइसेंस के रसूखदारी के दम पर चल रही हैं। इन संपत्तियों से नगर निगम को प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपये से अधिक की आय होने का अनुमान है। धर्मशाला प्रबंधकों की सुविधा के लिए नगर निगम शिविर लगाने की भी तैयारी कर रहा है। कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नगर आयुक्त की सख्ती के बाद कुछ धर्मशाला प्रबंधकों ने टैक्स जमा कर दिया है, लेकिन ज्यादातर सीजन का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed