फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन भता

संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन भता

Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन भता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संविदा कर्मचारियों पर पहली बार नगर निगम प्रशासन ने मेहरबान दिखाते हुए उन्हें 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने इससे पहले नगर निगम के सभी नियमित कर्मचारियों को दो साल बाद अर्द्धकुंभ मेला भत्ते का भुगतान कराया था। इसके बाद संविदा कर्मचारियों ने भी मेला भत्ता देने की मांग उठाई थी। इस संबंध में 17 अप्रैल नगर निगम बोर्ड के अंतिम अधिवेशन में संविदा कर्मचारियों को भी भत्ता देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को मेला भत्ता के स्थान पर बोर्ड फंड से 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है। बोर्ड फंड से नगर निगम के लगभग 250 संविदा कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। यह सब राजस्व वसूली में नया रिकार्ड बनाने से हुआ है। दिसंबर तक संविदा कर्मचारियों को वेतन तक के लिए जूझना पड़ता था। अब स्थिति सुधरी तो उन्हें प्रोत्साहन भत्ते का तोहफा भी मिल गया है। नगर आयुक्त भदौरिया ने बताया कि संविदा कर्मचारी मेलों में कड़ी मेहनत करते हैं, यही वजह है कि वह नियमित कर्मचारियों की भांति उन्हें भी कुछ देना चाहते थे। चूंकि उन्हें मेला भत्ता नहीं दिया जा सकता था, इसलिए बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराकर प्रोत्साहन भत्ता देने का रास्ता निकालना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed