फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सीएम के महकमे में छेद ही छेद

सीएम के महकमे में छेद ही छेद

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम के महकमे में छेद ही छेद

विज्ञापन
हरिद्वार।
हरिद्वार जेल का सिस्टम कैदियों के आगे बौना नजर आ रहा है। ये आलम तब है जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कारागार महकमे के मुखिया हैं। देहरादून में बैठे आला अफसर भी केवल जांच के नाम पर लीपापोती करने में जुटे हैं। आखिर किसी की जवाबदेही क्यों नहीं तय की जा रही है, ये सवाल जस का तस है। हरिद्वार जेल में व्यवस्था की पोल पिछले एक पखवाड़े में खुलकर सामने आ गई है। दो बार कैदियों से मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं।
कैदियों के खिलाफ जेल प्रशासन ने मुकदमे दर्ज करा दिए लेकिन जेल में मोबाइल फोन पहुंचना ही बेहद गंभीर मसला है। जेल में मोबाइल फोन पहुंचने के पीछे का सच सामने आना चाहिए। जेल प्रशासन ने यह जानने की जरूरत नहीं समझी कि आखिर व्यवस्था में छेद कहां है। कैदियों के पास मोबाइल फोन मिलने की बात अभी शांत भी नहीं पड़ी नहीं थी अब तो कैदी का वीडियो ही वायरल हो गया। इसका मतलब यह है कि जेल में कैदियों के पास एक नहीं कई मोबाइल हैं। जब इस कैदी से मोबाइल फोन बरामद हो गया था तो उसका वीडियो बना कैसे और कैसे वायरल हुआ। जेल महकमे के अफसर इतना सब सच सामने आने के बाद भी चुप्पी साधे हैं। एक बंदीरक्षक तक की जवाबदेही तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

--------------------
आईपीएस को जेल की कमान, हालात में सुधार नहीं
हरिद्वार। रुड़की गैंगवार कांड के मुख्य आरोपी अमित मलिक उर्फ भूरा जब वेस्ट यूपी में बागपत में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था तब जेल आईजी का पद आईएएस अफसर से छीनकर आईपीएस को सौंपा गया था। आईजी जेल पीवीके प्रसाद बने। पुलिस महकमा हर बार जेल में अपनी पकड़ न होने का रोना रोता था, लेकिन आईपीएस को जेल महकमे की कमान देने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं आया है। हरिद्वार जिले में कई हत्याकांड का ताना बाना जेल से ही बुना गया, ये दावा खुद पुलिस के अफसर ही करते आए। अब मोबाइल फोन बरामद होने से लेकर वीडियो वॉयरल होने से भी व्यवस्था की बागडोर पर सवाल खड़े हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed