फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   771 accused arrested in one month under Operation Prahar in the district

Haridwar News: जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महीने में 771 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
771 accused arrested in one month under Operation Prahar in the district
हरिद्वार। जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक माह में कार्रवाई करते हुए 771 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 26 इनामी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तो 431 वारंटी भी हिरासत में लिए गए। सत्यापन अभियान चलाते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई। एसएसपी ने एक महीने में हुई कार्रवाई का आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल से 3 मई तक अभियान चलाकर जिलेभर में कार्रवाई की गई। इस अवधि में 96 वांछित, 26 इनामी और 431 वारंटियों समेत कुल 771 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 101 गुंडा तत्वों और 24 हिस्ट्रीशीटरों पर भी कार्रवाई की गई। शांति व्यवस्था भंग करने वाले 843 और अन्य 280 असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी गिरफ्तारी और चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सत्यापन अभियान के तहत 15,666 लोगों की जांच की गई। बिना सत्यापन रह रहे लोगों पर सख्ती बरतते हुए बीएनएस के तहत 3, पुलिस एक्ट में 4006, बीएनएसएस में 394 और अन्य मामलों में 49 कार्रवाई की गई। साथ ही एक अवैध विदेशी नागरिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। रात के समय संचालित होने वाले बार, पब, होटल और ढाबों की भी सघन चेकिंग की गई। कुल 3543 प्रतिष्ठानों की जांच में 96 इकाइयों को बंद कराया गया, जबकि 84 संचालकों और 216 अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान 2543 चालान किए गए, 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 452 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed