फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ग्रामीणों ने अंडरब्रिज में भरे पानी को निकाला

ग्रामीणों ने अंडरब्रिज में भरे पानी को निकाला

Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अंडरब्रिज में भरे पानी को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

बहादरपुर जट और एकड़ कलां के लोगों ने पहल कर रेलवे के अंडरब्रिज से पानी निकाला। इसके बाद लोगों का आवागमन शुरू हो सका।
पिछले कई दिनों एकड़ और पथरी के बीच रेलवे फाटक नंबर 12 के अंडरब्रिज में जलभराव था। इससे लोगों को निकलान मुश्किल था। करीब 20 गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा था। एकड़ कलां स्थित पंचायती अखाड़ा निर्मला के महंत प्रेम सिंह और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, मुंतजिर, कुलदीप, अरविंद, सुशील कुमार आदि ने स्वयं रेलवे के अंडरब्रिज में भरे पानी की निकासी की। मोहम्मद हारून और विकास कुमार आदि ग्राम प्रधानों का कहना है कि अंडरब्रिज के निर्माण के दौरान पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बारिश का पानी अंडरब्रिज में इकट्ठा हो जाता है। क्षेत्र के लोग कई बार उत्तर रेलवे के डीआरएम को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि पहले इस रेलवे फाटक से करीब 20 गांवों के लोग आराम से आवागमन करते थे। जब से इस रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज का निर्माण हुआ, तभी से अंडरब्रिज में जलभराव होने से ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत थी। ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed