{"_id":"5b7852f242c792466578b210","slug":"71534612210-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के कारण यूथ कांग्रेस में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के कारण यूथ कांग्रेस में रोष
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर के तेलियान और आंबेडकर नगर के नाले की सफाई नहीं होने पर शनिवार को युवा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गंदगी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
शनिवार को तेज बारिश के बीच युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और कई स्थानीय निवासी मोहल्ला तेलियान के समीप एकत्रित हुए। सबने नाले की सफाई की मांग उठाते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस नेता सुदर्शन पाल सेठी ने कहा कि लंबे समय से सफाई नहीं होने से नाला चोक हो गया है। हल्की बरसात में ही नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। कई बार घरों में नाले का पानी घुसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदगी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो गया है। उन्होंने कहा कि नाले के दोनों ओर जाल डालने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जाल डालने से पहले नाले की सफाई करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों में नितिन तेश्वर, शुभम मैंदोला, सचिन अग्रवाल, सुमित भाटिया, सुनील कुमार, रजत सोलंकी, शहनवाज, मुंशीराम, दर्शन नारंग, मनोज, एससी गुप्ता, रवि, सन्नी कुमार, ममता, रेखा, बबली, प्रमोद कुमार, विकास, अलोक कुमार, अनुज, अमित कुमार, राजू आदि शामिल रहे।