{"_id":"5b366c994f1c1b6a4d8b92e9","slug":"71530293401-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम को ठेगा दिखा सील निर्माण पर डाल दिया लेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम को ठेगा दिखा सील निर्माण पर डाल दिया लेंटर
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सरकारी सिस्टम को ठेंगा दिखाते प्राधिकरण की ओर से सील निर्माण पर शुक्रवार रात में लेंटर डाल दिया गया है। पीठ बाजार ज्वालापुर में नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर किए जा रहे निर्माण को क्षेत्रवासियों की सक्रियता एवं पूर्व पार्षद शमा परवीन की शिकायत पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने अप्रैल में सील करा दिया था।
खन्नानगर की राजनीति में मजबूत रसूख वाले व्यक्ति ने सिस्टम को धत्ता बताते हुए रात के अंधेरे में सील के ऊपर ही लेंटर डाल दिया। नगर निगम की जमीन पर कब्जा और अवैध निर्माण पर लेंटर डालने से क्षुब्ध क्षेत्रवासियों ने नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, मुर्सलीन, जुल्फिकार, सुभाष अरोडा, प्रवीण प्रजापति, नवाज अब्बासी, लाला अब्बासी, तारिफ, अनुज प्रधान व सुनील कुमार के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल के सामने प्रदर्शन कर निगम की जमीन बचाने की मांग की। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता विजय माथुर को फोन कर लेंटर डाले जाने की जानकारी भी दी थी। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण मुख्यालय जाकर सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा को भी ज्ञापन दिया है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता विजय माथुर ने बताया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर रोष है कि नगर निगम की उदासीनता से भूमि पर कब्जा किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों से बात कर नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन