{"_id":"5ade2eb74f1c1b60098b622b","slug":"71524510391-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".रेगुलेटर पुल, पथरी पॉवर हाऊस पर गढ़ी रही निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.रेगुलेटर पुल, पथरी पॉवर हाऊस पर गढ़ी रही निगाहें
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। नेहा यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी ज्वालापुर पुलिस की निगाहें अब गंगनहर के रेगुलेटर पुल और पथरी पावर हाउस पर टिकी हैं। संदेह के घेरे में आए उसके प्रेमी के गंगनहर में कूदने की बात सामने आने पर पुलिस अब गंगनहर पर फोकस कर रही है। इधर, पति जिस दुकान पर कार्यरत हैं उसकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।
आंबेडकर नगर का नेहा यादव हत्याकांड फिलहाल मिस्ट्री बना हुआ है। प्रारंभिक पड़ताल में पति अरुण यादव के कातिल होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। अब पूरे मामले की सुई मृतका के प्रेमी रहे सोहन लाल की तरफ घूम गई है, लेकिन पुलिस के लिए मुसीबत तब खड़ी हो गई जब प्रेमी ने घटना वाले दिन गंगनहर में कूदने की बात सामने आई है। मोबाइल की लोकेशन के लिहाज से प्रेमी उस दिन आंबेडकर नगर के इर्द गिर्द ही था। इधर, मृतका के परिजन का संदेह दामाद पर ही है। प्रेमी के न मिलने पर हत्याकांड की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस का मानना है कि यदि प्रेमी सचमुच गंगनहर में कूदा है तब उसका शव बरामद होने पर ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी। इसलिए सोमवार को पुलिस दिनभर रेगुलेटर पुल एवं पथरी पावर हाउस की तरफ ताकती रही। इधर, पति के दुकान पर मौजूद होने की हकीकत जानने के लिए दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज को खंगाला जाता रहा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला हत्याकांड का है इसलिए वह गंभीरता से जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।