फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एक पब्लिक स्कूल ने ताक पर रखे सरकारी आदेश

एक पब्लिक स्कूल ने ताक पर रखे सरकारी आदेश

Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एक पब्लिक स्कूल ने ताक पर रखे सरकारी आदेश
विज्ञापन

हरिद्वार। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने के आदेश कनखल के एक पब्लिक स्कूल ने ताक पर रख दिए। स्कूल प्रबंधक ने शिक्षकों को ही निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने की जिम्मेदारी दे दी है।

शुक्रवार को कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की किताबें स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षकों ने ही कक्षाओं को दुकान में तब्दील कर बेचा। प्रदेश सरकार ने सभी पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने के आदेश दिए थे, जिस पर हाईकोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। कई पब्लिक स्कूल अपनी मनमानी पर उतारू हैं। कनखल के जगजीतपुर मार्ग के एक जाने माने स्कूल के प्रबंधन ने हद ही कर दी। स्कूल प्रबंधन ने निजी प्रकाशक का पाठ्यक्रम की किताबें बेचने की जिम्मेदारी अपने ही शिक्षकों को दे दी। शिक्षक अब स्कूल की छुट्टी होने के बाद दो से पांच बजे तक अपनी अपनी कक्षाओं में निजी किताबें बेच रहे हैं। यही नहीं वे अभिभावकों को भी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में कई दोष बताकर मान मनौव्वल कर रहे हैं। शनिवार को कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की किताबें बेचने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed