फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   डीएम पहुंचे कोतवाली, पुलिसकर्मियों से पूछे सवाल

डीएम पहुंचे कोतवाली, पुलिसकर्मियों से पूछे सवाल

Sat, 17 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम पहुंचे कोतवाली, पुलिसकर्मियों से पूछे सवाल
हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी दीपक रावत ने पुलिसवालों से पुलिसिंग से जुड़े कई सवाल पूछे। हिस्ट्रीशीटर और फरार चल रहे अपराधियों की सूची को भी देखा। डीएम ने हरिद्वार कोतवाली के भवन की मरम्मत के लिए पुलिस के अधिकारियों को बजट दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत हरिद्वार कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सबसे पहले डीएम ने पूरे भवन का निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। मालखाने में पहुंचकर डीएम ने व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी जाना कि किस मुकदमे से जुड़े किस माल का निस्तारण करने में दिक्कत आ रही है। कोतवाली के कार्यालय में पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर का चार्ट देखा। जाना कि कौन कौन से हिस्ट्रीशीटर मौजूदा समय में क्या कर रहे हैं। डीएम ने फरार और अभ्यस्त अपराधियों के संबंध में भी जानकारी ली । इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed