फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अध्यात्म एवं योग के द्वारा भारत बनेगा विश्वगुरु: सतपाल महाराज

अध्यात्म एवं योग के द्वारा भारत बनेगा विश्वगुरु: सतपाल महाराज

Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अध्यात्म एवं योग के द्वारा भारत बनेगा विश्वगुरु: सतपाल महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म और योग की शक्ति से भारत पुन: विश्व गुरु बनेगा। अध्यात्म ज्ञान से मानव अपने अंदर छिपी हुई शक्ति को पुन: जाग्रत कर मानव से महामानव बन सकता है।
ऋषिकुल के मैदान पर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार की शाम उन्होंने कहा कि अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय से ही सद्भावना आएगी। उन्होंने कहा कि आज समाज को विज्ञान के साथ साथ अध्यात्म को भी अपने जीवन में आत्मसात करना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभानी होग। जब व्यक्ति अध्यात्मवादी होगा तो उसके हृदय में सद्भावना जाग्रत होगी, जब समाज में सद्भावना होगी तो धर्म व संप्रदाय के नाम पर होने वाले झगडे फसाद स्वत: ही समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

महाराज ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय आदि तमाम तरह कि संकीर्ण विचारधारा का त्याग करके हम प्रगतिशील भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर माता अमृता रावत ने कहा कि जिस रास्ते पर सभी महापुरुष चले हमें उसी मार्ग का अनुसरण करके अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव और सद्भावना हमारे देश की धरोहर है। इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। हम सद्भावना का प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम में देश विदेशों से आए श्रद्धालुओं सहित संत, महात्माओं और संस्था के अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता शिविर का भी आयोजन किया गया। एकता शिविर में देश के सभी राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राष्ट्र एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डेनमार्क से पधारे श्रद्धालु जैकब एंड पार्टी ने अपनी फ्यूजन संगीत द्वारा दर्शको को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन महात्मा हरिसंतोषानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा भाव की पेश कर रहे मिसाल स्वयंसेवक
मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों का सेवाभाव सद्भावना सम्मेलन में देखते ही बन रहा है। समिति केेे सदस्य सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों की भारी भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। प्रेमनगर आश्रम से लेकर आयोजन स्थल तक पर भी सारी व्यवस्था को खुद देखते हैं। आश्रम के प्रबंधक रमणीक भाई ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से समिति के स्वयंसेवक सेवाकार्य करने के लिए आए हुए हैं।

भक्तिमय गीतों से बांधा समां
तीन दिवसीय सम्मेलन में आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ तो श्रद्घालु उठा ही रहे हैं भक्तिमय संगीत से माहौल भी आध्यात्मिक बना हुआ है। कबीर के दोहों से लेकर मानवता को समर्पित संगीत से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed