फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फाइल गायब होने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

फाइल गायब होने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल गायब होने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की असंवेदनशीलता और सुनियोजित ढंग से राफेल घोटाले की फाइलों को गायब करवाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि देश की बागडोर ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जो एक फाइल की सुरक्षा तक नहीं कर सके।

शुक्रवार को युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ता ऋषिकुल तिराहे पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर नितिन तेश्वर ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री रक्षा मंत्रालय में रखी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा नहीं कर पाता है तो साफ पता चलता है कि देश की सुरक्षा व बागडोर कैसे व्यक्ति के हाथों में है। महानगर महासचिव आकाश भाटी ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, फिर भी पाकिस्तान लगातार हमारे सैनिकों पर हमला कर रहा है। केंद्र सरकार कोई माकूल जवाब नहीं दे पा रही है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। शहर विधानसभा महासचिव विशाल खैरवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में पुलवामा, उरी और पठानकोट हमले जैसी घटनाएं हुई हैं। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, , शिवम गिरि, पार्षद सचिन अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, नावेज अंसारी, पार्थ खुराना, सुनील, सुमित भाटिया, नारायण सिंह, राकेश कुमार, विकास, हिमांशु, दीपक पांडे, कुशलपाल, वसीम सलमानी, विशाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed