फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   यूपी रुड़की को 142, हरिद्वार को 61 आवासीय भवन देगा

यूपी रुड़की को 142, हरिद्वार को 61 आवासीय भवन देगा

Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी रुड़की को 142, हरिद्वार को 61 आवासीय भवन देगा
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों राज्यों के बीच तय फार्मूले के तहत उत्तर प्रदेश 25 प्रतिशत आवासीय भवन उत्तराखंड को देने पर सहमत हो गया है। 28 जून को दोनों राज्यों के बीच लखनऊ में होने वाली शासन स्तरीय बैठक में हस्तांतरण की प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन

इसके तहत सिंचाई खंड रुड़की को 142 और सिंचाई खंड हरिद्वार को 61 आवासीय भवन मिलेंगे। उत्तर प्रदेश हरिद्वार की तीन डामकोठियों का स्वामित्व अधिकार भी उत्तराखंड को देने पर सहमत हो गया है। इन संपत्तियों में डामकोठी नंबर एक में उत्तराखंड राज्य अतिथिगृह, नबंर दो में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिथिगृह और कोठी नंबर तीन में जिला मजिस्ट्रेट का शिविर कार्यालय चलता है। सिंचाई विभाग को आवासीय भवन मिलने से उसके कर्मचारियों को किरायेदारी से छुटकारा मिलेगा। दोनों राज्यों के बीच निर्धारित फार्मूले के अनुसार हरिद्वार जिले के अंतर्गत सिंचाई विभाग के 75 प्रतिशत आवासीय भवन उत्तर प्रदेश अपने पास रखेगा। इसके साथ ही दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखंड को दी जाने वाली 214 हेक्टेयर भूमि का संयुक्त सर्वे कर चिह्नित कर लिया है। बहादराबाद नहर के 40 व्यवसायिक पट्टों का स्वामित्व अधिकार भी उत्तराखंड को देनेे को यूपी के अधिकारी राजी हो गए हैं। इस सहमति पर 28 जून को लखनऊ में शासन स्तरीय बैठक होने जा रही है, जिसमें इन परिसंपत्तियों को उत्तराखंड को हस्तांतरित करने पर अंतिम निर्णय होने वाला है।
विज्ञापन

------------
दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। 28 जून को लखनऊ में शासन स्तर पर बैठक होनी तय है। जिसमें उत्तराखंड को हस्तांतरित होने वाली 25 प्रतिशत भूमि, भवन आदि संपत्तियों को चिह्नित कर सूचीबद्ध किया जा चुका है। लखनऊ की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाना है इसके बाद ही यूपी के अधिकारी भूमि व भवन उत्तराखंड के हैंडओवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश चंद्रा, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed