फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उपग्रहों के प्रक्षेपण से पूर्व इसरो भी निकालता मुहूर्त

उपग्रहों के प्रक्षेपण से पूर्व इसरो भी निकालता मुहूर्त

Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
उपग्रहों के प्रक्षेपण से पूर्व इसरो भी निकालता मुहूर्त

विज्ञापन
हरिद्वार।
ज्योतिष का महत्व केवल पर्वों तक सीमित नहीं हैं। ज्योतिष सिर्फ कुंडली मिलान भी नहीं। वास्तव में ज्योतिष की गणनाएं और विज्ञान की गणनाएं एक ही प्रकार की है। यही कारण है कि जब भी कोई राष्ट्रीय शुरूआत होती है तो पूजा कर्मकांड को सबसे पहले शामिल किया जाता है। यहां तक कि विश्व प्रसिद्ध अंतरिक्ष केंद्र इसरो भी किसी उपग्रह का प्रक्षेपण करने से पूर्व मुहूर्त निकालता है। पूजा के बाद ही कोई उपग्रह प्रक्षेपण के लिए लाया जाता है। प्रक्षेपण किस समय होना है इसके निर्धारण में भी ज्योतिष का योगदान है।
यह बात कोई ज्योतिषी नहीं बल्कि देश के प्रसिद्ध अंतरिक्ष विज्ञानी डा. ज्ञानगुण मेहता कह रहे हैं। डा. मेहता ने भारत सरकार की केंद्रीय वेधशाला के साथ-साथ इसरो में भी वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है। वे देश के अनेक आयुध केंद्रों पर भी अपनी सेवाओं को योगदान से चुके हैं। संयोग से डा. ज्ञानगुण मेहता के पास ज्योतिष मार्तंड की उपधि भी है। सेवानिवृत्त के बाद आजकल वे उज्जैन के प्रसिद्ध मौनी बाबा आश्रम में सेवाएं दे रहे हैं। एक परिजन का कर्मकांड करने दो दिनों के लिए हरिद्वार आए डा. मेहता ने अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि ज्योतिष और विज्ञान दो नहीं एक हैं। वास्तव में यदि ज्योतिष शास्त्र की सही गणना की जाए तो वैज्ञानिक गणनाओं पर खरी उतरी हैं। ज्योतिष केवल ईश्वरीय नहीं बल्कि विज्ञान का ज्ञान है। जिस प्रकार ज्योतिष में दिशा, आयन, भाव, चाल, योग, परिहार, योगभंग, मुहूर्त, घड़ी, क्षय-अक्षय, ऊंच-नीच, तिथि, वार, मत, नक्षत्र, दोष-गुण, स्पर्श आदि का निर्धारण किया जाता है, उसी प्रकार विज्ञान में भी होता है।
विज्ञापन

डा. मेहता ने बताया कि भारतीय सेना भी जब किसी नए आयुध को प्रशिक्षण बाद सेना के लिए उतारती है, तब मुहूर्त अवश्य देखा जाता है। हॉल ही में भारतीय नौ सेना ने बड़े जंगी बेड़े समुद्र में उतारे, सभी को उतारने के लिए मुहूर्त का सहारा लिया गया। इसरो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष शालाओं में से एक है। भारतीय ज्ञान को लोहा नासा बहुत पहले स्वीकार कर चुका है। यहीं वजह है कि दुनिया भर के उपग्रह प्रक्षेपण के लिए इसरो लाए जाते हैं। उनका प्रक्षेपण भी ज्योतिष आधारित पूजा के बाद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed