{"_id":"5ae2170a4f1c1b9c098b6bb8","slug":"61524766474-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के शराब कारोबारी को फेंक भागे अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के शराब कारोबारी को फेंक भागे अपहरणकर्ता
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद (हरिद्वार)।
बहादुरगढ़ (हरियाणा) से अपहृत शराब कारोबारी को अपहरणकर्ता गंगनहर पटरी पर अचेत अवस्था में फेंककर फरार हो गए। शराब कारोबारी के हाथ और पांव बांधे हुए थे और मुंह भी बंद किया हुआ था। होश में न होने के चलते पूरी वारदात से पर्दा नहीं उठ सका है। स्थानीय पुलिस को शराब कारोबारी के होश में आने का इंतजार है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे रानीपुर झाल-बहादराबाद गंगनहर पटरी मार्ग पर एक राहगीर ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसके हाथ और पांव गमछे से बंधे हुए थे और मुंह भी गमछे से बांधा हुआ था। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ मनोहर सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 4300 रुपये, वोटर कार्ड और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर व्यक्ति की पहचान नरेंद्र (40) पुत्र महेंद्र निवासी रोहद थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि पते के आधार पर जब बहादुरगढ़ पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि नरेंद्र पेशे से शराब कारोबारी है। वह पिछले तीन दिन से लापता है। उसके भाई राजेंद्र ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी को होश में नहीं है। होश में आने पर पूरी घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि परिजन और बहादुरगढ़ पुलिस यहां पहुंच रहे है।
विज्ञापन