फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सौरभ सर1ंह 3000 मी. दौड़ में प्रथम

सौरभ सर1ंह 3000 मी. दौड़ में प्रथम

Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सौरभ सर1ंह 3000 मी. दौड़ में प्रथम
हरिद्वार।
विज्ञापन

एसएमजेएन पीजी कॉलेज की तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। छात्र वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सौरभ सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुमारी शुभम ने प्रथम और छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मिनेश सहगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पर पूर्व चैंपियन राज किशोर और शुभम ने मशाल लेकर क्रीड़ा मैदान का चक्कर लगाया। सर्वप्रथम छात्र वर्ग की 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सौरभ सिंह बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम, परकेश चौहान बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय और टीकम कुमार बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुमारी शुभम बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम, कुमारी निशा बीए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय व मीनाक्षी बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मिनेश सहगल बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, आकाश कुमार बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय व सुखदेव बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। खेल से खिलाड़ी को अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आरडी शर्मा कहा कि यदि खिलाड़ी अनुशासित होकर अपने खेल का नियमित रुप से अभ्यास करे तो उसे कामयाबी अवश्य मिलेगी। प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि खेलों से हमारे जीवन में अनेक प्रकार के गुणों का विकास होता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार डोभाल, क्रीड़ा अधीक्षक प्रो. विनय थपलियाल, डा. नलिनी जैन, क्रीड़ा प्रशिक्षक योगेश कुमार रवि ने विचार रखे। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंतश्री लखन गिरि महाराज, दिगम्बर रघुबन, दिगम्बर आशुतोष पुरी, डा. नरेश कुमार गर्ग, डा. जगदीश चंद्र आर्य, डा. सुषमा नयाल, डा. अमिता श्रीवास्तव, होशियार सिंह चौहान, विनीत सक्सेना डा. मनोज सोही, डा. शिव कुमार चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed