Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: 580 prisoners released on parole during Corona period have already disappeared two more addition

हरिद्वार:राज्य में कोरोना काल में पेरोल पर छूटे 580 बंदी-कैदी पहले ही गायब, दो और जुड़ने से मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 14 Oct 2024 09:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

हरिद्वार जेल से एक सिद्धदोष व एक विचाराधीन बंदी के भागने से फिर मामले ने तूल पकड़ लिया है। पिछले हफ्ते ही खुलासा हुआ है कि प्रदेशभर की जेलों में बंद करीब 580 बंदी-कैदियों को कोरोना काल में पेरोल पर छोड़ा गया था।

विज्ञापन
Haridwar: 580 prisoners released on parole during Corona period have already disappeared two more addition
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

विस्तार

प्रदेशभर की जेलों से कोरोना काल में पेरोल पर छोड़े गए करीब 580 बंदी और कैदियों के वापस सरेंडर न करने का मामला अभी पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बना ही हुआ है। अब दो और कैदियों के भागने से फरार कैदियों की संख्या में इजाफा हो गया। हरिद्वार में हुए इस कांड के बाद प्रदेशभर से फरार बंदी-कैदियों का मामला फिर से तूल पकड़ गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते ही खुलासा हुआ है कि प्रदेशभर की जेलों में बंद करीब 580 बंदी-कैदियों को कोरोना काल में पेरोल पर छोड़ा गया था। कोरोनाकाल के दौरान छोड़े गए कैदियों की वापसी नहीं होने के बाद सिरदर्दी बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे के मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू के मुताबिक प्रदेशभर की जेलों से करीब 81 सिद्धदोष बंदियों को कोरोना काल में पेरोल पर छोड़ा गया था जबकि करीब 500 विचाराधीन बंदियों को भी छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar : धर्मनगरी से संतों की हुंकार- प्रयाग महाकुंभ में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होने देगा अखाड़ा परिषद

इनमें से अब तक किसी ने भी सरेंडर नहीं किया और फरार चल रहे हैं। मामले में सभी पर इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। इस मामले के बाद हरिद्वार जेल से दो कैदी-बंदियों के फरार होने का मामला सामने आते ही प्रदेशभर से फरार चल रहे बंदियों का मामला भी गर्मा रहा है।I

n
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed