फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   54 landlords fined Rs 5.60 lakh for not getting

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 54 मकान मालिकों पर 5.60 लाख का जुर्माना

Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
54 landlords fined Rs 5.60 lakh for not getting
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर की कार्रवाई
I
I- पुलिस एक्ट में नौ लोगों का चालान कर 45 हजार जुर्माना भी वसूला
I
I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन कराए किरायेदार रखना मकान मालिकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने ऐसे 56 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.60 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। इसके अलावा नौ लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 45 हजार का जुर्माना वसूला।

I
I
I
Iरविवार सुबह थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस की अलग-अलग टीमें सत्यापन अभियान के लिए क्षेत्रों में पहुंचीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथ मुल्कीनगर, ब्रह्मपुरी, रामधाम कालोनी आदि क्षेत्रों में बाहरी लोगों के साथ ही किरायेदारों, कबाड़ियों और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 56 मकान मालिक ऐसे मिले, जिन्होंने बिना सत्यापन कराए ही किरायेदार रखे हुए थे। प्रत्येक पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 56 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान कर कुल 5,60,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। चलानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी जा रही है। साथ ही सभी लोगों को जल्द से जल्द सत्यापन कराने की सख्त हिदायत दी गई।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article