{"_id":"5cd86144bdec22072f09faaf","slug":"51557684548-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जगह-जगह चल रही अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जगह-जगह चल रही अवैध पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही अवैध पार्किंगों की तस्वीर भी उभरकर सामने आने लगी हैं। चाहे हाईवे हो या शहर के मैदान, जगह-जगह अवैध पार्किंग बना दी गई है। जहां एक तरफ आमजन को इन पार्किंगों से दिक्कत है। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की जेब भी ढीली हो रही है।
हरिद्वार में गिनी चुनी ही अधिकृत पार्किंग हैं। इसके अलावा मिलिभगत से भी कई पार्किंगों का संचालन किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि कई पार्किंगों से गैर प्रदेशों की रोडवेज बस भी धड़ल्ले से फर्राटा भर रही हैं। ऐसी बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चूंकि चारधाम यात्रा और यात्री सीजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का हुजूम उमड़ता है। लिहाजा अचानक बढ़ी इन पार्किंगों का संचालन कर रहे चेहरे जमकर वारे न्यारे कर रहे हैं। फर्जी रसीदें भी छापवा ली गई हैं। उन्हीं के ही बूते इस पूरे खेल को अंजाम दिया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर भी इस तरह की कई पार्किंग दिखाई देती हैं। यही नहीं गंगनहर किनारे क्षेत्र को भी पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है।