{"_id":"5c5f1a03bdec2236047351d3","slug":"51549736451-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..वेस्ट यूपी के कुख्यात की मदद से सुलझाया भूखंड का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..वेस्ट यूपी के कुख्यात की मदद से सुलझाया भूखंड का विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत के खादी-अपराधी गठजोड़ को हवा देने के बाद एक नई बात सामने आई है कि कनखल में एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने वेस्ट यूपी के एक बदमाश की मदद से बेशकीमती भूखंड का विवाद सुलझाया है। बाकायदा उस भूखंड को आठ करोड़ की रकम में आगे बेच भी दिया गया है, यह चर्चा पूरे कनखल क्षेत्र में आम है।
कनखल के ही एक व्यवसायी को बदमाश के दखल देने पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं। पिछले कई साल से देशरक्षक तिराहे से लेकर छप्परवाली नहर के बीच स्थित इस भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस भूखंड पर कनखल का एक व्यवसायी स्वामित्व का दावा कर रहा था और दूसरा पक्ष हरियाणा से ताल्लुक रखता है। हरियाणा से जुड़े पक्ष ने भूखंड के बाहर एक अस्थायी दुकानदार को जगह दे दी थी और तब से वह काबिज है। पिछले कई साल से शहर के एक कांग्रेसी नेता का दखल इस भूखंड के विवाद में हुआ। कांग्रेसी नेता ने वेस्ट यूपी के बदमाश सुशील मूंछ की मदद इस भूखंड को खाली कराने में ली थी लेकिन कारगर नहीं हुई। अब चर्चा है कि बदमाश सुनील राठी की मदद से इस पूरे विवाद को सुलझा लिया गया। भूखंड पर दावा कर रहे कनखल के व्यवसायी को पीछा हटना पड़ा और हरियाणा से जुड़े पक्ष से मिलकर भूखंड बेच दिया गया। बताते हैं कि अस्थायी दुकानदार को भी ठीक ठाक रकम मिली है, उसमें से भी आधी रकम कांग्रेसी नेता ने रख ली। ज्वालापुर से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेसी नेता के संबंध कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, सुशील मूंछ से लेकर राठी तक से बताए जाते हैं।