{"_id":"5adf79ca4f1c1b9d098b6408","slug":"51524595146-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हत्थे चढ़े ब्लू फिल्म दिखाने वाले युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हत्थे चढ़े ब्लू फिल्म दिखाने वाले युवक
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
एक पॉश कालोनी में दस साल की मासूम को मोबाइल फोन पर ब्ल्यू फिल्म दिखा रहे आरोपी युवक चौबीस घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। सामने आया कि आरोपियों ने चाकू की नोंक पर मासूम को आतंकित भी किया था। इधर, क्षेत्रवासियों में इस वारदात को लेकर अपनी लाडली को लेकर अजीब सा खौफ पसर गया है।
सोमवार की देर शाम एक दस वर्षीय मासूम को मोटरसाइकिल सवार दो युवक चाकू की नोंक पर आतंकित कर अपने साथ एक सुनसान गली में ले गए थे। आरोप है कि मासूम को मोबाइल फोन में ब्ल्यू फिल्म जब आरोपी दिखा रहे थे तब मासूम चिल्ला उठी। मासूम के चीखने चिल्लाने पर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली थी। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। इधर, कालोनीवासियों में खौफ पसरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक पुलिस टीम को आरोपियों की शिनाख्त कर धरपकड़ के लिए लगाया गया है।