फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आदेशों का पालन न कराने पर डीएसओ और एआरटीओ के वेतन रोके

आदेशों का पालन न कराने पर डीएसओ और एआरटीओ के वेतन रोके

Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आदेशों का पालन न कराने पर डीएसओ और एआरटीओ के वेतन रोके
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में यात्रियों को कोई असुविधा न हो और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत के आदेशों को लागू न करने पर डीएसओ और एआरटीओ के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीएम ने चेतावनी दी है यदि यात्रा में किसी ने कोई कोताही बरती तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर 17 अप्रैल को जिलाधिकारी दीपक रावत ने सीसीआर में अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने हरिद्वार नगर के समस्त होटलों, रेस्टोरेंटों एवं अन्य खाने की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देशों का अनुपालन नहीं कराया। इसके अतिरिक्त बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, हरिद्वार मनीष तिवारी को ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा की किराया सूची भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लगाने के निर्देश दिए थे, किंतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा भी दिए निर्देशों का अनुपालन नहीं कराया। जिसके कारण यात्रा के दौरान हरिद्वार नगर में देश एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनीष तिवारी के वेतन आदि के आहरण पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि जब तक इनके द्वारा उक्त प्रकरणों में अनुपालन नहीं कराया जाएगा तब तक वेतनमान जारी नहीं होगा। भविष्य में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed