{"_id":"6ac79a2c61e86d1cc80d7214","slug":"47-kg-of-banned-meat-seized-one-person-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155120-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 47 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 47 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जेल भेजा, दो आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में पुलिस ने संरक्षित पशु का कटान करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से 47 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर में फैजान के घर पर फैजान, वसीम और मुर्सलीन संरक्षित पशु कटान के बाद मांस बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने उमर मस्जिद के पास स्थित मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मकान के अंदर मौजूद कुछ लोग पीछे के रास्ते से भाग निकले। मौके से वसीम निवासी दादूपुर गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी फैजान व मुर्सलीन निवासी सलेमपुर के साथ मिलकर सुबह करीब तीन बजे सलेमपुर स्थित लिप्टिस के बाग में पशु कटान किया था। मौके से 47 किलो 400 ग्राम मांस, कटान के औजार आदि बरामद किए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।