फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   4.57 lakh rupees stolen by burgling bank account

Haridwar News: बैंक खाते में सेंधमारी कर 4.57 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 02 May 2026 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
4.57 lakh rupees stolen by burgling bank account
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंधमारी कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर निवासी युवक ने साइबर क्राइम सेल के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, 29 अप्रैल को उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई, जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने कुल 4.57 लाख 963 रुपये उनके खाते से निकाल लिए। हालांकि इसमें से 2,12,676.80 रुपये पर फिलहाल लियन लग गया है, जिससे उस रकम के सुरक्षित रहने की उम्मीद जताई जा रही है।घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही ज्वालापुर कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खातों के ट्रांजेक्शन, संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लेनदेन की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed