फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पाइपलाइन से घर-घर पहुंच रही एलपीजी गैस

पाइपलाइन से घर-घर पहुंच रही एलपीजी गैस

Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन से घर-घर पहुंच रही एलपीजी गैस
हरिद्वार। हरिद्वार के लिए अभी तक सपना लग रहा भूमिगत लाइन से गैस सप्लाई करना धरातल पर साकार होता नजर आ रहा है। सप्लाई के दौरान आने वाली कमियों को जानने के लिए कुछ स्थानों पर पायलट बेसिस पर भूमिगत लाइन से गैस सप्लाई की जा रही है। जल्द भेल सहित अन्य स्थानों को भी पाइपलाइन से ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

गेल और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त वेंचर हरिद्वार नेचुरल गैस की ओर से वर्ष 2016 में हरिद्वार में गैस की भूमिगत लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। वर्ष 2018 में कनेक्शन जोड़ने का कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद पायलट बेसिस पर शिवालिक नगर, जुर्स कंट्री, हरिलोक कॉलोनी, चित्रा अपार्टमेंट में लाइन से घरों तक गैस पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही भेल सहित विभिन्न स्थानों पर अभी भूमिगत लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पायलट बेसिस पर दिए गए कनेक्शन की अधिकारियों की ओर से पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। अब धीरे धीरे पूरे हरिद्वार में कनेक्शन देने के साथ ही गैस की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
पायलट बेसिस पर कुछ स्थानों पर पाइपलाइन से सप्लाई शुरू कर दी गई है। शहर में भी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। धीरे धीरे पूरे शहर में पाइप लाइन से गैस की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रनंजय जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक, हरिद्वार नेचुरल गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed