फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   टूटी सड़कों की सुध कब लोगे सरकार

टूटी सड़कों की सुध कब लोगे सरकार

Mon, 14 May 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़कों की सुध कब लोगे सरकार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एक और जहां प्रशासन समग्र विकास के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर में कई स्थानों पर टूटी सड़कें विकास के दावों की पोल खोल रही है। सड़कें टूटी होने से लोगों का पैदल चलना भी दुभर हो गया है। कई स्थानों पर नालियों की मरम्मत नहीं होने से सड़कों पर ही गंदा पानी बह रहा है। उत्तरी हरिद्वार में गंगा में गंदे नालों का गंगा में गिरना बदस्तूर जारी है। ऐसे में लोगों को तो परेशानी का सामना तो करना पड़ रहा है साथ ही श्रद्धालुओं की भावना भी आहत हो रही है।


ज्वालापुर और कनखल में जहां-तहां खुदी हैं सड़कें
हरिद्वार। सीवर लाइनें डालने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं राया गया है। पिछले दिनों ज्वालापुर में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आए दिन टूटी सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर में आर्यनगर चौक और सिंहद्वार के बीच की सड़क कई महीने पहले सीवर लाइन डालने के लिए खोदी थी। सीवर लाइन डालने के बाद प्रशासन ने इसे ठीक नहीं कराया। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बाद भी प्रशासन की ओर से सड़कों को ठीक कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। आरएन यादव, डा. संजय छिब्बर, एसपी त्यागी, मनोज कुमार धीमान, आरके धीमान, प्रद्युम्र कुमार तथा संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी समस्या की अनदेखी कर रहा है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण नहीं करने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। अवधूत मंडल के सामने की क्षतिग्रस्त सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों पर बह रहा नाली का पानी
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला लक्कडहारान में सफाई नहीं होने से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। तीन दिन बाद रमजान शुरू होने वाले हैं। इस कालोनी के आसपास मुस्लिम आबादी रहती है। इसके बाद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने से नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई बार निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी मनोज कुमार का कहना है कि लगातार टूटते जाने से नालियां काफी चौड़ी हो चुकी हैं। नियमित सफाई नहीं होने से तमाम कूड़ा कचरा नाली में ही भरा रहता है। राजीव कुमार, रविंद्र कुमार तथा विशेष कुमार आदि ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


गंगा में गिर रहे सीवर से श्रद्धालु आहत
हरिद्वार। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी गंगा में सीवर का गिरना जारी है। बिरला घाट तथा तिरछे पुल के पास भी गंगा में गिर रही सीवर की गंदगी श्रद्धालुओं को मुहं चिढ़ा रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का ध्यान कई बार इस तरफ दिलाने पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोमवार को केशव आश्रम में पास से होते हुए गंगा में गिर रही गंदगी के बारे में लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत की। सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक का आरोप है कि शहर में कई स्थानों पर सीवर की गंदगी गंगा में लगातार बहने के बाद भी प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहम हो रही हैं। गंगा प्रेमी रामेश्वर गौड़ ने बताया कि गंगा में गिर रही गंदगी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed