फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा को भारी पड़ सकती है उतरी हरिद्वार की नाराजगी

भाजपा को भारी पड़ सकती है उतरी हरिद्वार की नाराजगी

Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को भारी पड़ सकती है उतरी हरिद्वार की नाराजगी
विज्ञापन

हरिद्वार।
आने वाले नगर निगम चुनाव मेें भाजपा को उत्तरी हरिद्वार के लोगों की नाराजगी भारी पड़ सकती है। शिक्षा, चिकित्सा, सीवर आदि मूलभूल सुविधाओं से वंचित लोगों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है। यहां के लोगों का मानना है कि सत्ताधारी भाजपा भी कांग्रेस की तरह ही विकास को लेकर उनके साथ छलावा कर रही है।
शहर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने का काम हुआ है। यह काम उन क्षेत्रों में हो रहा है जहां पहले से दो-दो सीवर लाइन हैं। इसलिए उत्तरी हरिद्वार के लोग शहरी विकास मंत्री से नाराज हैं। जबकि उत्तरी हरिद्वार के बड़े क्षेत्र में अभी सीवर की सुविधा नहीं है। कुछ बड़े होटल व्यवसायियों और आश्रम वाले संतों के आश्रमों में सीवर लाइन डलवाई गई है। देहरादून में पड़ने वाले क्षेत्र के होटलों व आश्रमों की सीवर को उत्तरी हरिद्वार के पंपिंग स्टेशन से जोड़ा गया है लेकिन क्षेत्र के आम लोगों को इससे वंचित रखा गया है। विधानसभा चुनाव के समय उत्तरी हरिद्वार में राजकीय चिकित्सालय बनवाने की क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा करने का वायदा किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि बीते शुक्रवार को ऋषिकुल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री इसका शिलान्यास कर देंगे जैसाकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचारित भी किया था। मेयर मनोज गर्ग नेेेे भी एक दिन पहले इसकी घोषणा भी की थी। एक बार फिर सीवर, अस्पताल, डिग्री कालेज खोलने की कोरी घोषणा ही लोगों को सुनने को मिली है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा का काम झूठी घोषणाएं कर जनता को छलना ही है। अब जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

-----------------
मंत्री करा रहे हैं चहुंमुखी विकास
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं की मध्य हरिद्वार में आयोजित बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करा रहे हैं। कुंभ क्षेत्र में बिजली की तारों को भूमिगत कराने की करोड़ों रुपये लागत की योजना शुरू कराकर उन्होंने झूलते बिजली के तारों की समस्या को समाप्त कराने का काम किया है। मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने चुुनाव में जो भी वायदे जनता से किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। नरेश शर्मा ने बताया कि विकास की बयार बहाने के लिए भाजपा के सभी मंडलों की ओर से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रवि जैसल, सौरभ शर्मा, हैदर अली, अशीष शर्मा, संगीत गिरि, मृदुल कौशिक, गोपाल सैनी, बसंत अरोडा, श्यामल, राजेश, पारूल चौहान सरोज जाखड़, सिद्धार्थ कौशिक व नवीन सैनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed