फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   40th Battalion got 16 medals including four gold

40वीं बटालियन को मिले चार स्वर्ण समेत 16 पदक

Thu, 18 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
40th Battalion got 16 medals including four gold
ऊधमसिंह नगर में हुई 20वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता में मेडेल लाने के बाद टीम को सम्मा - फोटो : HARIDWAR
पुलिस लाइन ऊधमसिंह नगर में आयोजित तीन दिवसीय 20वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय वाहिनी पुलिस रेसलिंग कलस्टर (कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग एवं वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता 2021 में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार (पुरुष एवं महिला) टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। 16 पदक जीतने पर लौटे प्रतिभागियों को सेनानायक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में 40वीं वाहिनी के रीना कैंतुरा, प्रतिमा बिष्ट, राघवेंद्र और शिवकुमार ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतिमा बिष्ट ने बॉक्सिंग और कुश्ती में भी स्वर्ण जीता। सोनिया, संतोषी रावत, रीना रतूड़ी और अमित कुमार ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता। रीना ने कुश्ती में कांस्य पदक भी जीता। महेंद्र प्रताप और राहुल तिवारी ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में महिला ने ओवरऑल द्वितीय और पुरुष टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में महिला टीम ने तृतीय और कबड्डी में पुरुष टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अरूणा भारती उप सेनानायक, ओम प्रकाश भट्ट सहायक सेनानायक, राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, हरबीन सिंह, पान सिंह रावत समेत कई अधिकारी मौजूद रहेि।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जीते दो स्वर्ण समेत सात पदक
ऊधमसिंह नगर में आयोजित 20वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल सहित कुल सात पदक जीते हैं। हरिद्वार लौटने पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों से को बधाई दी। प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल प्रभा और कविता ने कुश्ती और भारत्तोलन में एक-एक स्वर्ण और एक-एक कांस्य पदक जीता। जबकि रचना ने एक रजत और एक कांस्य, हेड कांस्टेबल मनोज ने बॉक्सिंग एक रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed