फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   40 minutes passed 40 offers

42 मिनट में 40 प्रस्ताव पारित

Wed, 19 Apr 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Wed, 19 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड के अधिवेशन में बुधवार को 42 मिनट में ही वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए करीब 94 करोड़ रुपये के आय-व्यय के बजट सहित 40 प्रस्ताव पारित किए।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में 12.18 बजे महापौर मनोज गर्ग के संबोधन के साथ बजट अधिवेशन शुरू हुआ और ठीक एक बजे समाप्त हो गया। अधिवेशन के दौरान प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का जोश और विपक्षी कांग्रेस की सुस्ती साफ दिखाई दी। महापौर ने कहा कि साढ़े तीन साल उन्हें कुछ नहीं करने दिया गया, परंतु अब सब बाधाएं दूर हो गई हैं। उन्होंने सरकारी विभागों को चेताया कि बदलते समय के साथ वे भी अपना रवैया बदलें और नगर निगम बोर्ड के निर्णयों को लागू करने में सहयोग करेें।

नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने भी अपनी बात कहने के लिए 2 मिनट का समय मांगा, परंतु महापौर ने अनसुना कर दिया। भाजपा पार्षदों की ओर से भी एजेंड़ा रखने पर जोर दिया गया। इस पर  नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार व अमन गर्ग ने जोर-जोर से बोलना शुरू किया, लेकिन अध्यक्ष ने ध्यान नहीं दिया। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने अधिशासी अभियंता दिनेश शर्मा से एजेंडा पढ़वाना शुरू करा दिया। वह चार प्रस्ताव ही पढ़ पाए थे कि शेष प्रस्ताव संक्षिप्त रूप में महापौर ने स्वयं बताने शुरू कर दिए। नगर आयुक्त की ओर से जारी 28 प्रस्तावों को नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार व अमन गर्ग ने बिना पढ़े ही पास मानने को कहा और उन अन्य प्रस्तावों को लाने को कहा। अन्य विषय में रेलवे रोड के नाले पर अस्थायी अतिक्र मण कराकर 222 खोखे लगवाने का प्रस्ताव विपक्ष के विरोध तथा अधिकारियों को नियम विरुद्ध काम करने पर उच्च न्यायालय में घसीटने की धमकी की परवाह किए बिना प्रस्ताव पारित कर दिया गया।  महापौर ने ऐलान किया कि अभी तो 2000 और बेरोजगार लोगों के एडजस्ट कराया जाएगा।                   
विज्ञापन

                   
बोर्ड में भी निपट गई कांग्रेस                    
कांग्रेस के प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद नगर निगम बोर्ड में भी कांग्रेस निपट गई है। बोर्ड के बजट अधिवेशन में बुधवार को कांग्रेस के दो पार्षद सतेंद्र वर्मा व सुभान अली अपने दल के नेता उपेंद्र कुमार के साथ बैठक के बजाए भाजपा पार्षदों के साथ बैठे। हद तो यह हो गई कि नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार व अमन गर्ग जब खोखों को लेकर महापौर व भाजपा पार्षदों से उलझ रहे थे, तो उनके विरोध उनकी ही पार्टी के पार्षद सतेंद्र वर्मा खड़े हो गए और कहा कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का कोई पद नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया आज से हमारे नेता सुभान अली हैं। वर्मा का कहना था कि उपेंद्र ने कांग्रेस के सात पार्षदों को भी खोखे लगवाने में शामिल बताया है। इस महापौर मनोज गर्ग, भाजपा पार्षद राजेश शर्मा, सपना शर्मा, राहुल कंडवाल ने चुटकी ली और कहा कि यह कांग्रेस का मामला है। लेकिन खोखे तो लगेंगे। अमन गर्ग ने जानना चाहा कि एसएनए का चार्ज किसके पास है। इस पर महापौर ने कहा कि यह काम उनकी नहीं नगर आयुक्त का है उन्हें करने दें। विपक्ष की वीडियोग्राफी कराने की मांग पर नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है।                     
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
47 बस्तियों से हाउस टैक्स लिया जाएगा                   
नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि बोर्ड की कार्यकारिणी की ओर से प्रस्तावित 94 करोड़ के आय-व्यय के  साथ एजेंडे में शामिल 28 प्रस्तावों के अलावा 12 अन्य प्रस्ताव भी बोर्ड अधिवेशन में पारित किए गए हैं। इनमें चित्रा टाकीज के सामने रेलवे रोड के नाले पर  222 खोखे लगवाना भी शामिल है।  निगम क्षेत्र की कच्ची-पक्की 47 बस्तियों से हाउस टैक्स लेने का प्रस्ताव है। महापौर ने इसका क्रियान्वयन आज से ही करने का निर्देश दिए तो पार्षद राहुल कांडपाल लोधामंडी व इंदिरा बस्ती से शुरूआत करने का प्रस्ताव किया। अन्य प्रस्तावों में आधुनिक ब्लड बैंक को भूमि उपलब्ध कराने, नगर निगम में यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव कराने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, निकाले गए 45 सफाई कर्मियों को वापस लेने, सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने, टैक्सी व रिक्शा स्टैंड बनवाने, सर्वानंद घाट पर पार्किंग की आड़ में अवैध वसूली की जांच कर कार्रवाई करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।                  
                   
राम जानकी ट्रस्ट की संपत्ति कब्जे में लो                   
माहापौर मनोज गर्ग ने बोर्ड के अनुमोदन के बाद नगर आयुक्त को रानी गली भूपतवाला स्थिति रामजानकी ट्रस्ट की 46 बीघा संपत्ति को तीन दिन के अंदर कब्जे में लेने का निर्देश दिया है। कहा कि पार्षद अनिल मिश्रा के प्रस्ताव के अनुसार ट्रस्ट की भूमि पर बनी बिल्ंिडग में डिग्री कालेज खुलवाने की प्रक्रिया तथा राजीव आवास योजना शुरू करने को कहा है। बताया कि पांडेवाला ज्वालापुर में शहरी गरीबों के लिए बने 96 आवासों का आवंटन 27 अप्रैल को किया जाएगा। बैठक में एचआरडीए, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भाग लिया।                    
                  
स्टैंड के लिए प्रदर्शन                   
 बोर्ड अधिवेशन शुरू होने से पहले रेलवे रोड के टैक्सी व रिक्शा वालों ने स्टैंड की मांग को लेकर सभागार के बाहर प्रदर्शन किया। महापौर मनोज गर्ग ने उनके बीच आकर ज्ञापन लिया और स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।                    
        
चौहान ने बैठक में भाग नहीं लिया                   
नगर निगम बोर्ड के तीन साल के कार्यकाल से क्षुब्ध होकर इस्तीफा देने वाले पार्षद लाखनलाल चौहान ने अधिवेशन में भाग नहीं लिया है। अधिवेशन शुरू होने पहले सदन में आकर उन्होंने ज्वालापुर धीरवाली स्थित भैरो मंदिर के पास नगर निगम की भूमि के अतिक्रमण को ध्वस्त कर गोशाला निर्माण के प्रस्ताव के विरोध में पत्र दिया और वापस चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गोशाला के नाम पर कुछ और ही खेल की खेलने की योजना है। चौहान 4 महीने पहले इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि महापौर ने उसे मंजूर नहीं किया है। उन्होंने कानूनी राय लेने के बहाने से मामला टाल दिया था।       

 
पार्षद की माता के निधन पर शोक जताया      
बोर्ड के बजट अधिवेशन के दौरान ही पार्षद विजय शर्मा की माता का निधन होने की सूचना आई। बैठक के अंत में दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed