फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं : डीएम

केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं : डीएम

Wed, 01 May 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया। इसके बाद भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं है। पढ़ाई प्राथमिक है, लेकिन उसके साथ खेलकूद और नैतिक मूल्यों को भी जीवन में स्थान देना चाहिए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को अपने आईएएस परीक्षा के साक्षात्कार के समय के कई रोचक और प्रेरणाप्रद प्रसंग बताए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर रुक जाना नहीं तू कहीं हार के... गाना भी सुनाया। इसके बाद उन्होंने पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसके पहले प्रधानाचार्य ने डीएम को विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट दिखाई। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र ही हमारी पहचान हैं। उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास करने वाले भूतपूर्व छात्रों का भी जिक्र किया। दक्षणा फाउंडेशन, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

हिंदी की प्रवक्ता रंजना सिंह को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और कला अध्यापक विनोद कुमार को उनकी पेंटिंग को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने, कन्नड़ अध्यापक विश्वनाथ को आठ वर्षों से हिंदी भाषी क्षेत्र में अच्छा योगदान देने के लिए जिलाधिकारी ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। भूगोल की प्रवक्ता प्रियंका राय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उप प्राचार्य सुशील कुमार त्यागी, गायत्री परिवार के आचार्य आरडी गौतम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed