फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   असाध्य रोगों में भी कारगर है योग

असाध्य रोगों में भी कारगर है योग

Sun, 06 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
असाध्य रोगों में भी कारगर है योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कल्पामृत संकल्प समारोह के समापन अवसर पर योग ऋषि कर्मवीर महाराज ने कहा कि आयुर्वेद एवं पूरक आहार को घर-घर तक पहुंचाकर योग युक्त रोग मुक्त मानव निर्माण का संकल्प दिलाना ही कल्पामृत परिवार का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि योग व आयुर्वेद के माध्यम से असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। नियमित रूप से योग को अपनाने से शरीर को रोगमुक्त व ऊर्जावान बनाया जा सकता है। योग शरीर को बलबुद्धि देने में सेतु का काम करता है। आयुर्वेद पद्धति विश्व भर में अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह समारोह स्वस्थ मानव, समृद्ध परिवार के संकल्प के साथ योग युक्त व रोगमुक्त मानव समाज के निर्माण का अभियान है। स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ऋषि मुनियों ने योग को अपनाया। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि दो दिवसीय समारोह में योग एवं आयुर्वेद पद्धतियों की विभिन्न जानकारियों से लोगों को लाभ होगा। इस अवसर पर स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत रविन्द्रदास, स्वामी दिनेश दास, महंत शिवम महाराज, महंत मनोजानंद, महंत मोहनदास रामायणी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, डॉ.सुरेश शास्त्री, सत्यपाल यादव, डा.पाल, सुधीर शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में आए कल्पामृत संकल्प परिवार के सदस्यों को स्वामी कर्मवीर महाराज ने तुलसी की माला व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed