फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   30-bed hospital, not a single patient is admitted

Haridwar News: 30 बेड का अस्पताल, मरीज एक नहीं होता भर्ती

Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
30-bed hospital, not a single patient is admitted
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद।
उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बना 30 बेड का शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेढ़ साल से अधिक समय से संचालित तो हो रहा है लेकिन गंभीर मरीजों के लिए यह अनुपयोगी साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं किया जाता है और केवल बुखार या जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों का उपचार ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2024 को किया था और 26 फरवरी 2024 से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुई थीं। इस अस्पताल के शुरू होने से उत्तरी हरिद्वार की जनता को उम्मीद थी कि अब उन्हें उपचार के लिए हरकी पैड़ी के व्यस्त बाजार को पार कर जिला अस्पताल या मेला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। दरअसल इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को इन दूर के अस्पतालों में ले जाना बेहद कठिन होता था जिसके कारण सालों से यहां सरकारी अस्पताल की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल भवन पर लगभग 9.87 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों के लिए करीब 7 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे जिसमें 30 भर्ती बेड की व्यवस्था का बजट भी शामिल था। मगर सरकारी अस्पताल बनने के बावजूद इसमें मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। गंभीर रूप से बीमार होने पर मरीजों को आज भी भर्ती होकर उपचार कराने के लिए मेला या जिला अस्पताल ही जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती वार्ड बनाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed