फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   25% tax should be reduced on oil and gas: Tiwari

तेल और गैस पर कम किया जाए 25 फीसदी टैक्स: तिवारी

Mon, 09 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
25% tax should be reduced on oil and gas: Tiwari
ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के राष्ट्रीय महामंत्री एसपी तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस पर टैक्स में 25 फीसदी कटौती करने की मांग की है। ताकि जनता को महंगाई से कुछ राहत मिल सके। कहा कि असंगठित क्षेत्र के 12 करोड़ मजदूरों को न्यूनतम वेतन के साथ ही ईएसआई और पीएफ की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

ज्वालापुर स्थित अवधूत मंडल आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय केंद्रीय श्रम महासंघ के 11वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन पर पत्रकारों से वार्ता में एसपी तिवारी ने कहा कि संगठन संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। सार्वजनिक उपक्रमों को किसी भी हालत में नहीं बिकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रमिक का दर्जा देते हुए न्यूनतम वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

कोविड से बुरी तरह प्रभावित घरेलू कामकाजी महिलाओं को श्रमिक का अधिकार और 10 करोड़ अंतरराज्यीय प्रवासी कामगारों को न्यूनतम वेतन और उचित आवास सुविधा देने के साथ श्रम कानूनों में परिवर्तन किया जाए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूरों का शोषण रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रवासी आयोग बनाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए खेतिहर मजदूरों को उचित मजदूरी, सीमावर्ती किसानों को वैकल्पिक रोजगार और आर्थिक सहयोग दिया जाए। बेरोजगार युवाओं को बिना शर्त और ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अकेला, नवीन चंद्र कुरील, रत्नेश्वर गोगोई, जीआर गिलानी, रामेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed