फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   242 schemes included in the Chief Minister's announcements remain incomplete, departments do not care

Haridwar News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 242 योजनाएं अधूरी, विभागों को परवाह नहीं

Fri, 19 Sep 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
242 schemes included in the Chief Minister's announcements remain incomplete, departments do not care
हरिद्वार। विभागों की लापरवाही से मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 242 योजनाएं जिले में अधूरी हैं। इसका खुलासा तक हुआ जब बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोंडे ने प्रगति की समीक्षा बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और सभी विभागों को समय से कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान कुल आंकड़े जब प्रस्तुत हुए तो इनमें मिला कि जिले की 242 घोषणाएं अभी भी अपूर्ण हैं। इनमें से लोक निर्माण विभाग की 63, सिंचाई विभाग की 26, पेयजल निगम की 10, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 23, जल संस्थान की आठ, युवा कल्याण विभाग की 13 और शहरी विकास विभाग की 31 घोषणाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि वे शासन स्तर पर लगातार पत्राचार करें, ताकि घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी ने शासन स्तर पर विलोपन के लिए प्रस्तावित घोषणाओं को निस्तारित कराने और जनपद स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित घोषणाओं को तेजी से निपटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed