{"_id":"ed27844d7f54fa2a635b4fce46fff380","slug":"24-new-cases-of-dengue-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 24 नए मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 24 नए मरीज मिले
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 24 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
इनमें से हरिद्वार शहर के 23 और रुड़की से एक मरीज मिला है। अब संभावित मरीजों की संख्या 573 हो गई है।
जबकि पिछले पांच दिन से एलायजा रिपार्ट नहीं आई है। जिसकी वजह से कई की जांच रिपोट अटकी हुई है।
अभी तक 276 मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
डेंगू से निपटने के लिए कीटनाशक का छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।