फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: Jail administration denied the news of 15 prisoners being HIV positive

Haridwar News: 15 बंदियों के HIV पॉजिटिव मिलने की खबर को जेल प्रशासन ने नकारा, पूर्व मिले थे 23 रोगी

Thu, 10 Apr 2025 10:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

सात अप्रैल को लगे स्वास्थ्य शिविर में 15 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने की खबरें चलती रही। इसके बाद शाम को वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को इसको लेकर खंडन करना पड़ा। कहा कि 15 बंदी एचआईवी पॉजिटिव निकलने की खबर तथ्यहीन और भ्रामक है।
 

विज्ञापन
Haridwar News: Jail administration denied the news of 15 prisoners being HIV positive
HIV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में 15 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने की सोशल मीडिया पर चल रही सूचना का जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। जेल में अभी नहीं बल्कि पूर्व में ही जांच के दौरान 23 बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे, जिन्हें अलग बैरक में रखा हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। जेल में दाखिल करते समय ही बंदियों की जांच की जाती है।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर जिला कारागार रोशनाबाद में सात अप्रैल को लगे स्वास्थ्य शिविर में 15 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने की खबरें चलती रही। इसके बाद शाम को वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को इसको लेकर खंडन करना पड़ा।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि सात अप्रैल को जेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 15 बंदी एचआईवी पॉजिटिव निकलने की खबर तथ्यहीन और भ्रामक है। सात अप्रैल को को शिविर में टीबी की जांच हुई थी। एचआईवी की जांच नहीं हुई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर जेल में आने वाले हर बंदी की स्वास्थ्य जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत चुनाव...इसी सप्ताह ऑनलाइन जारी होगी मतदाता सूची, नौ जिलों के बैलेट पेपर भिजवाए गए

समय-समय पर आए 23 बंदियों में एचआईवी के लक्षण मिले थे। इनमें कुछ बंदी पांच माह, कुछ छह, कुछ दो तो कुछ एक महीने से कारागार में बंद है। एक बंदी 10 वर्ष से बंद है। एचआईवी पॉजिटिव बंदियों का एआरटी सेंटर से उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed