फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   228 highly sensitive and 110 sensitive centers in the district

जिले में 228 अति संवेदनशील व 110 संवेदनशील मतदान केंद्र

Sat, 12 Feb 2022 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
228 highly sensitive and 110 sensitive centers in the district
मतदान के लिए एक दिन ही बचा है। जिला अगले दो दिनों में छावनी में तब्दील हो जाएगा। दो दिनों तक शहर व जिले की सड़कों पर अर्द्धसैनिक बलों की कदमताल चुनावी माहौल को और दिलचस्प बनाएगी। वहीं जिले में 228 अति संवेदनशील व 110 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियों ने जिले में अपनी आमद दर्ज करा ली है। चुनाव की सुरक्षा इन कंपनियों के हवाले होगी। वहीं पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए जाएंगे। इनमें जिला पुलिस के 1500 पुलिस कर्मियो के साथ ही वन विभाग के दारोगा, वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड, राजस्थान, यूपी व उत्तराखंड के 2700 होमगार्ड के जवान, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, पीएसी समेत अन्य कंपनियों के जवान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी अंदर की सुरक्षा
मतदान केंद्रों व बूथों के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को लगाया जाएगा। जबकि स्थानीय पुलिस कानून-व्यवस्था व अन्य कामों में तैनात रहेगी। प्रशासन स्थानीय पुलिस को मतदान केंद्रों के भीतर तैनात नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 स्पेशल केंद्रों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त सुरक्षा बल
जिले के 33 स्पेशल मतदान केंद्र परेशानी का सबब बन सकते हैं। इन केंद्रों पर वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है और अन्य घटनाएं भी हो सकती है। ऐसे केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। इन केंद्रों पर मतदान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स
जिले के अतिसंवेदनशील गांव व मोहल्ले में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। इन गांवों व मोहल्लों में वोटरों को दबाव में लेकर एक पक्ष में मतदान कराने का अंदेशा है।

सबसे अधिक निगाह शहर विधानसभा क्षेत्र पर
शहर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सबसे कड़ी निगाह है। शहर विधानसभा क्षेत्र के कई अति संवेदशनशील मोहल्लों में भी पुलिस अपनी पैनी निगाह रखे हुए है। इन सभी की सुरक्षा की समीक्षा पुलिस कर रही है।
सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। अति संवेदनशील, संवेदनशील व
स्पेशल मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed