{"_id":"5cb0d258bdec22144119972d","slug":"21555092056-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़के तीन बजे तक जमा होती रही ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़के तीन बजे तक जमा होती रही ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
संसदीय सीट की सभी ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद उसे सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल को भी तैनात किया गया है।
भेल के मानव संसाधन केंद्र के भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बृहस्पतिवार शाम से ही यहां पोलिंग पार्टियों का ईवीएम के साथ पहुंचना शुरू हो गया था। शुक्रवार की तड़के तीन बजे तक ईवीएम जमा की गई। ईवीएम जमा करने के लिए पर्याप्त काउंटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहां खाने की पीने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ज्यादा दिक्कतें हुई। रात को ही जिलाधिकारी दीपक रावत ने खुद मोर्चा संभालकर स्थिति को संभाल। रात भर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत, नोडल अधिकारी सीडीओ विनीत तोमर, एडीएम डा. ललित नारयण मिश्रा और बीके मिश्रा समेत सभी अधिकारी भी रातभर ईवीएम जमा कराने के स्थल पर ही जमे रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सभी ईवीएम वीवीपैट सकुशल जमा कराने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सूचना विभाग के नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इसके आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।