फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बसंत के स्वागत में उल्लासित हुआ हरिद्वार

बसंत के स्वागत में उल्लासित हुआ हरिद्वार

Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बसंत के स्वागत में उल्लासित हुआ हरिद्वार
हरिद्वार। रविवार को होने वाले वसंत पर्व के स्वागत के लिए हरिद्वार शहर में खासा उत्साह है। जगह-जगह मां सरस्वती की पूजा के समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। शांतिकुंज में तीन दिन के उत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। वहीं पतंगबाजी के शौकीनों ने भी शनिवार को जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को वसंत पर्व है। भोजपुरी समाज इसे मां सरस्वती की पूजा अर्चना के महोत्सव के रूप में मनाता है। इसके लिए अलग-अलग संस्थाओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भोजपुरी लोक समिति भेल की शिव मंदिर सेक्टर पांच बी में हुई बैठक में सरस्वती पूजन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। जिम्मेदारियों के आवंटन के लिए समितियों का गठन भी किया गया। समिति के अध्यक्ष संत कुमार और सचिव गौरव ओझा ने बताया कि रामलीला मैदान सेक्टर पांच में समारोह का आयोजन किया जाएगा। भेल के प्रभारी महाप्रबंधक संजय गुलाटी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सीएफएफपी भेल के प्रभारी महाप्रबंधक जेपी विशिष्ठ अतिथि होंगे। बैठक में राधेश्याम सिंह, डीएन यादव, एचएल बिंद, कमल किशोर, सुनील गुप्ता, विनोद सिंह, विवेकानंद, कृष्ण कुमार व रवि यादव आदि ने भाग लिया। इसके अलावा न्यू सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित, शिवलोक कॉलोनी, निर्मल निर्धन बस्ती सहित सिडकुल के आसपास की कई कॉलोनियों में मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम समारोह आयोजित किए जाएंगे। वसंत के दिन ही होलिका दहन के लिए झंडारोहण और पूजन आदि का कार्यक्रम आयोजित जाता है। इसके लिए भी शहर से लेकर देहात तक शनिवार को तैयारियां होती रहीं। शनिवार को पंचपुरी में पतंगबाजों ने भी वसंत पर्व की तैयारी की। ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, भूपतवाला, भीमगोड़ा, कनखल और भेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। देर शाम तक घरों की छतों के साथ साथ मैदानों में भी पतंगबाजी के दृश्य नजर आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed