{"_id":"5aad4ec54f1c1bbe758b5fc9","slug":"21521307333-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर दूरस्त होंगे वॉटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर दूरस्त होंगे वॉटर एटीएम
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गर्मी शुरू होने के साथ ही रेलवे प्रशासन यात्रियों को पानी की बेहतर सुविधा मुहैया कराने की कवायद में जुट गया है। यात्रियों को पानी की किल्लत दूर करने के लिए रेलवे स्टेशन में बंद वाटर एटीएम मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि प्लेटफार्मों पर लगाए गए वाटर एटीएम को सुचारु रूप से अगले दो-तीन दिनों में चलाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से मशीनों को ठीक करने के लिए कर्मचारी पहुंच चुके है। दो- तीन दिनों में वाटर एटीएम की मरम्मत हो जाएगी। जिसके बाद मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी वाटर एटीएम लगाए गए थे। ये मशीनें कुछ महीने से बंद पड़ी थी। ऐसे में यात्रियों को साफ पानी पीने के लिए महंगा बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा था। स्टेशन पर मौजूद सात वाटर एटीएम की मरम्मत होने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्मों पर सस्ते दामों पर पीने का पानी उपलब्ध हो पाएगा। वहीं गर्मियों में चारधाम यात्राकाल में यात्रियों को पीने के स्वच्छ पानी के लिए अब प्लेटफार्मों पर ही पानी उपलब्ध हो पाएगा। धर्मनगरी में कुंभ मेला और स्नान पर्वों के समय लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ पीने का पानी कम दाम पर उपलब्ध कराने से रेलवे का भी मुनाफा होगा।