फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में रितिक , मयंक व आयुष ने मारी बाजी

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में रितिक , मयंक व आयुष ने मारी बाजी

Wed, 24 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में रितिक ,  मयंक  व आयुष ने मारी बाजी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केंद्र सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पौड़ी की ओर से बहादराबाद ब्लाक के रावली ग्राम में स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता रैली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में रितिक प्रथम, मयंक द्वितीय और आयुष तृतीय रहा।
शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर सरकार की ओर से व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन लोग टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से टीकाकरण अभियान शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए बच्चों का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने बालिकाओं के स्वाथ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के राकेश रिग्मी की ओर से मिशन इंद्रधनुष के साथ ही अन्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में करीब 50 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। साथ ही अर्ह बच्चों को मीजल्स रुबेला के टीके भी लगाए गए। इस प्रतियोगिता में रितिक प्रथम, मयंक द्वितीय व आयुष तृतीय रहा। स्कूली बच्चों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टीकाकरण जागरूकता रैली भी निकाली। जादूगर जोधा सिंह ने स्वच्छता एवं टीकाकरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं आशीर्वाद इंडिया फाउंडेशन के जितेंद कुमार, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक प्रीति भंडारी, सीएचसी बहादराबाद की रेखा मेहता ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर, बीएचडब्ल्यू पिंकी रावत व सविता चौहान, मनोज, वीेरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed